कोल: गांधी पार्क चौराहे पर ट्रैफिक पुलिस ने चलाया चेकिंग अभियान, जाम लगाने वाले 14 वाहनों को किया ज़ब्त
Koil, Aligarh | Jan 27, 2025 शहर में जाम का कारण बन रहे वाहनों को लेकर यातायात पुलिस अलर्ट पर दिखाई दे रही है। सोमवार को पुलिस ने यातायात नियमों का पालन न करने वाले व जाम का कारण बनने वाले वाहनों पर सख्त कार्रवाई की है। ट्रैफिक पुलिस ने जाम का कारण बनने वाले 14 वाहनों को सीज किया है। उक्त वाहनों में ऑटो व जुगाड़ रिक्शा शामिल है। पुलिस के मुताबिक उक्त वाहन शहर में जाम का कारण बनते हैं।