मंडी: भाजपा के मुख्य प्रवक्ता राकेश जम्वाल ने कहा- युवाओं को रोजगार की बजाय धक्के दे रही कांग्रेस सरकार
Mandi, Mandi | Feb 10, 2024 भाजपा के मुख्य प्रवक्ता राकेश जम्वाल ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में युवा रोजगार की बजाय धक्के खा रहे हैं और अपने मुद्दों को लेकर आज प्रदेश का युवा सड़कों पर भटक रहा है। वही गारंटी के नाम पर कांग्रेस की सरकार ने प्रदेश के लोगों को धोखा दिया है और आज तक कांग्रेस सरकार अपनी कोई भी गारंटी पूरी नहीं कर पाई है।