मंडी: चौधरी चरण सिंह, नरसिम्हा राव व डॉ स्वामीनाथन को भारत रत्न देने के लिए पीएम का आभार- HKU के राज्य महामंत्री तेजनाथ शर्मा
Mandi, Mandi | Feb 10, 2024 हिमाचल राज्य की हिमाचल किसान यूनियन ने पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह व पूर्व प्रधानमंत्री पीवी नरसिम्हा राव तथा किसानों को आधुनिक कृषि ज्ञान एवं विज्ञान के साथ-साथ नवीन व अति उन्नत आर्थिक सुधारों के नायक डॉ एम एस स्वामीनाथन को सर्वोच्च सम्मान भारत रत्न प्रदान करने की लिए पीएम नरेंद्र मोदी का आभार प्रकट किया है। पीएम मोदी हिमाचल प्रदेश के साथ साथ पूरे भारत वर्ष में डॉ स्वामीनाथन की रिपोर्ट लागू करें।