मंडी: अग्निवीर भर्ती 2024 के लिए 13 फरवरी से 22 मार्च तक होंगे आवेदन, सेना भर्ती कार्यालय मंडी के भर्ती निर्देशक ने दी जानकारी
Mandi, Mandi | Feb 10, 2024 सेना भर्ती कार्यालय मंडी के भर्ती निर्देशक ने बताया कि 13 फरवरी से 22 मार्च तक अग्निवीर जनरल ड्यूटी, अग्निवीर क्लर्क, अग्निवीर स्टोरकीपर, अग्निवीर ट्रेडमैन व अग्निवीर टेक्निकल के लिए ऑनलाइन पंजीकरण और आवेदन होंगे। भर्ती निर्देशक के बताया कि मंडी, कुल्लू व लाहौल स्पीति जिलों के युवा आवेदन कर सकते हैं।