मंडी: अयोध्या में श्रीराम को समर्पित किया विलुप्त हो रही टांकरी लिपि में मोरपा कागज पर अखरोट और बाण की स्याही से लिखा हस्तलेख
Mandi, Mandi | Feb 10, 2024 हिमाचल प्रदेश से विलुप्त हो रही टांकरी लिपि अपने आप में एक अद्भुत लिपि है। इस लिपि के संवर्धन के लिए मंडी शहर के पारूल शर्मा लगातार प्रयत्नशील हैं। जानकारी देते हुए शनिवार को टांकरी लिपि विशेषज्ञ पारूल शर्मा ने कहा कि भगवान राम को समर्पित हस्तलेख पर मंडी जिला के सराज क्षेत्र की दीपावली के अवसर पर गाई जाने वाली लोकगाथा को टांकरी शब्दावली में लिखा गया है।