मंडी: ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी वुशु महिला व पुरुष वर्ग चैंपियनशिप में प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे मंडी के वुशु खिलाड़ी
Mandi, Mandi | Feb 10, 2024 ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी वुशु महिला व पुरुष वर्ग चैंपियनशिप में हिमाचल प्रदेश की वुशु टीम जम्मू विश्वविद्यालय में हिमाचल प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेगी। 9 फरवरी से 11 फरवरी तक वल्लभ राजकीय महाविद्यालय मंडी में वुशु खिलाड़ियों के लिए अभ्यास शिविर आयोजित किया गया। रविवार को सभी खिलाड़ी ऑल इंडिया वुशु चैंपियनशिप के लिए रवाना होंगे।