साहिबगंज के 22 केंद्रों पर JTET-2026 की परीक्षा, 11,385 अभ्यर्थी होंगे शामिल।
झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा (JTET)-2026 का आयोजन रविवार, 1 नवंबर को साहिबगंज जिले के 22 परीक्षा केंद्रों पर किया जा रहा है। परीक्षा में कुल 11,385 अभ्यर्थियों के शामिल होने की संभावना है। तीनपहाड़ हाईस्कूल को भी परीक्षा केंद्र बनाया गया है, जहां 669 अभ्यर्थियों के लिए परीक्षा की व्यवस्था की गई है। परीक्षा केंद्र पर सुरक्षा के बीच अभ्यर्थियों को प्रवेश दिया जा रहा है। परीक्षा को शांतिपूर्ण और कदाचारमुक्त संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने 44 स्टैटिक दंडाधिकारी, 12 गश्ती दंडाधिकारी और तीन उड़नदस्ता दलों की प्रतिनियुक्ति की है। साथ ही परीक्षा केंद्रों की निगरानी के लिए जिला नियंत्रण कक्ष 24 घंटे सक्रिय रखा गया है।
देखिए JTET-2026 परीक्षा से जुड़ी पूरी रिपोर्ट।
संथाल हूल एक्सप्रेस — शोषण के खिलाफ बुलंद आवाज।
#JTET2026 #JharkhandTET #Sahibganj #Threepahar #JharkhandNews #SahibganjNews #ExamUpdate #SanthalHulExpress