हुज़ूर: कल भोपाल में होगी कांग्रेस के विधायकों की बड़ी बैठक, कांग्रेस प्रदेश प्रभारी भंवर सिंह करेंगे बैठक
Huzur, Bhopal | Feb 19, 2024 MP के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ और उनके बेटे सांसद नकुलनाथ के BJP में शामिल होने की अटकलों के बीच कांग्रेस अपनी एकजुटता दिखाने का प्रयास कर रही है। इसी को लेकर प्रदेश प्रभारी भंवर जितेंद्र सिंह ने मंगलवार को बैठक बुलाई है। इस बैठक में कांग्रेस के सभी विधायक और वरिष्ठ नेता मौजूद रहेंगे। वहीं, दिल्ली में कमलनाथ के बंगले पर बैठक चल रही है।