हुज़ूर: भोपाल के गांधी नगर पुलिस ने चोरी करने वाले तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार
Huzur, Bhopal | Feb 19, 2024 भोपाल के गांधी नगर पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया आपको बता दे कि गिरोह का सरगना बेंगलुरू से चोरी करने फ्लाइट से भोपाल आता था, और वारदात के बाद फ्लाइट से लौट जाता था। पुलिस ने 3 आरोपियों की गिरफ्तारी की है। पूछताछ में इन्होंने 6 वारदातों को अंजाम देना स्वीकार किया है। निशानदेही पर 13.50 लाख रुपए का माल भी बरामद हुआ है।