हुज़ूर: भोपाल के निशातपुरा इलाके में स्थित नेवरी रेलवे ट्रैक पर युवक की लाश मिली
Huzur, Bhopal | Feb 19, 2024 भोपाल के निशातपुरा इलाके में स्थित नेवरी रेलवे ट्रैक पर युवक की लाश मिली है। इस युवक ने डेढ़ साल पहले आपसी विवाद के बाद एक अन्य युवक पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया था। मृतक के पिता का आरोप है कि इसी दुश्मनी के चलते बेटे की हत्या की गई है। वहीं पुलिस का कहना है कि प्रारंभिक जांच में ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत होना लग रहा है।