हुज़ूर: भोपाल के जहांगीराबाद इलाके में किराना व्यापारी ने की एक युवती से ज्यादती
Huzur, Bhopal | Feb 18, 2024 जहांगीराबाद इलाके में एक किराना व्यापारी शादी करने का झांसा देकर एक युवती से करीब डेढ साल से ज्यादती कर रहा था। बाद में उसने शादी करने से इंकार कर दिया। तब पीड़िता ने थाने में शिकायत की। जांच के बाद पुलिस ने इस मामले में आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।