मड़ावरा: मड़ावरा लहर धाम तिराहे के पास बोलेरो कार और बाइक की टक्कर में बाइक सवार दो लोग हुए घायल
मड़ावरा के थाना क्षेत्र के लहर धाम तेराहे के पास में रविवार शाम करीब 7 बजे बोलेरो कार और बाइक की जोरदार टक्कर में बाइक सवार दो लोग हुए घायल। जिन्हें मौके पर मौजूद लोगों के द्वारा एंबुलेंस 108 की मदद से इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मड़ावरा लाया गया।जहाँ प्राथमिक उपचार के बाद बुजुर्ग के पैर में गंभीर चोटे होने के चलते मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।