परैया: मध्य विद्यालय पारपरैया में प्रवेशोत्सव पर नव नामांकित छात्रों का विद्यालय परिसर में स्वागत
Paraiya, Gaya | Apr 6, 2026 मध्य विद्यालय पारपरैया में प्रवेशोत्सव के अवसर पर नामांकन अभियान चला। साजसजा के साथ विद्यालय परिसर में नव नामांकित छात्रों का सोमवार सुबह स्वागत हुआ। प्रधानाचार्य अजय कुमार के उपस्थिति में सुप्रिती कुमारी, ज्योति कुमारी और शिल्पी कुमारी ने नए बच्चों को कुमकुम लगाते हुए पुष्प अर्पित कर अभिनंदन किया। कार्यक्रम में शिक्षक जनेश्वर प्रसाद, सुरेश यादव शामिल रहे।