जिला योजन समिति के सदस्य चुने गए अरविंद रावत, हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
पौड़ी गढ़वाल में जिला योजन समिति के सामान्य निर्वाचन में नगर पालिका परिषद पौड़ी से वार्ड संख्या 04 के सभासद अरविंद रावत चुनाव के माध्यम से समिति के सदस्य चुने गए हैं। आशा है कि वे क्षेत्र के विकास और जनहित से जुड़े मुद्दों को समिति के समक्ष प्रभावी ढंग से रखेंगे।