परसिया: मयूर वन के नागेश्वर शिव मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा समारोह शुरू,छिंदवाडा सांसद विवेक बंटी साहू पहुंचे
मयूर वन गेट वार्ड तेरह के नागेश्वर शिव मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा समारोह शुक्रवार से शुरू हुआ। छिंदवाडा सांसद विवेक बंटी साहू प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल हुए। मंदिर में तीन दिनों का प्राण प्रतिष्ठा समारोह आयोजित किया गया है। नागेष्वर शिव मंदिर का हाल ही में नव निर्माण किया गया है। मंदिर निर्माण में सांसद ने सहयोग किया है। शुक्रवार 6 बजे आरती की गई।