मझोली: मझौली थाना प्रभारी ने पुलिस बल को शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ दिए कार्रवाई के निर्देश, लगाएं जुर्माना
मझौली थाना प्रभारी नेहरू से खंडाते ने शुक्रवार शाम लगभग 7:00 बजे पुलिस बल को निर्देशित करते हुए कहा कि शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ विशेष जुर्माना कार्रवाई की जाए। यदि कोई वाहन चालक शराब पीकर वाहन चलाते मिलता है तो उसे पर नियम अनुसार कार्रवाई की जाए और सख्त जुर्माना लगाया जाए। जिससे सड़क दुर्घटना को रोका जा सके।