सीईओ जिला पंचायत ने शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पसला का किया निरीक्षण
मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्रीमती अर्चना कुमारी ने विद्यालय में विद्यार्थियों की उपस्थिति एवं शैक्षणिक गुणवत्ता का जायजा लिया। जीव विज्ञान, भौतिक विज्ञान एवं रसायन विज्ञान प्रयोगशालाओं की व्यवस्थाएं संतोषजनक नहीं मिलने पर अप्रसन्नता व्यक्त करते हुए संबंधित प्राचार्य को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।
उन्होंने प्रयोगशालाओं को क्रियाशील बनाने, आवश्यक उपकरण एवं रसायन उपलब्ध कराने, पीएच स्केल सहित शैक्षणिक चार्ट चस्पा करने तथा पौधों की नियमित देखभाल सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
#anuppur
@jansamparkmp
4 views | Anuppur, Madhya Pradesh | Oct 23, 2026