दाउदनगर: जिनोरिया में अज्ञात वाहन की टक्कर से 35 वर्षीय युवक की हुई मौत, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
दाउदनगर -औरंगाबाद मुख्य पथ पर दाउदनगर थानाक्षेत्र के जिनोरिया में गुरुवार की देर रात रोड सड़क पार कर रहे एक 35 वर्षीय युवक की अज्ञात वाहन से धक्का लगने से मौत हो गई। मृतक की पहचान जिनोरिया निवासी फिरोज अंसारी के रूप में की गई है। पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद शुक्रवार की सुबह मृतक के शव को परिजनों को सौंप दिया है।