आंवला: आंवला के सिरौली क्षेत्र में अरिल नदी में नहाते समय युवक डूबा, तलाश के बाद पुल के नीचे मिला शव
Aonla, Bareilly | Aug 18, 2026 आंवला तहसील के सिरौली थाना क्षेत्र में अरिल नदी में नहाते समय एक युवक की डूबने से मौत हो गई। यह घटना मंगलवार देर शाम करीब सात बजे ब्योधन खुर्द अरिल गांव के पास हुई। सूचना मिलते ही पुलिस और ग्रामीण मौके पर पहुंचे और युवक की तलाश शुरू की।बदायूं जिले की बिसौली तहसील के ललुआ नगला गांव निवासी नितिन और मोहित दोपहर में अरिल नदी में नहाने आए थे।