नाथनगर: ललमटिया क्षेत्र से शराब तस्करी मामले में महिला गिरफ्तार, नशे में हंगामा कर रहे तीन लोग भी पकड़े गए
ललमटिया थाना पुलिस ने शराब तस्करी मामले में एक महिला को गिरफ्तार किया है। वहीं, शराब के नशे में सड़क पर हंगामा कर रहे तीन लोगों को भी पकड़कर उनके खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पुलिस के अनुसार नामजद अभियुक्ता पिंकी देवी निवासी पासी टोला को गिरफ्तार किया गया।