इंद्रगढ़: इंद्रगढ़ इंद्राणी बांध पर मोर का शिकार करने वाले आरोपियों गिरफ्तार की मांग को लेकर कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपा
इंद्रगढ़ क्षेत्र के इंद्राणी बांध पर विगत 20 अगस्त को चार राष्ट्रीय पक्षी मोर का शिकार करने वाले शिकारीयों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर क्षेत्र वासियों व वन्य जीव प्रेमियों ने बूंदी जिला कलेक्टर अक्षय गोदारा के नाम तहसील कार्यालय में प्रदर्शन कर तहसीलदार राजेंद्र कुमार मीणा ज्ञापन सौंपा।