इंद्रगढ़: इंद्रगढ़ इंद्राणी बांध पर राष्ट्रीय पक्षी मोर का शिकार करने के शिकारीयों की पहचान के बाद भी गिरफ्तारी नहीं होने रोष..
इंद्रगढ़ क्षेत्र के इंद्राणी बंधे पर विगत 20 अगस्त को शिकारियों द्वारा चार राष्ट्रीय पक्षी मोर का शिकार करने का मामला सामने आया था। कुछ युवाओं द्वारा मोर का शिकार करने वाले शिकारीयों को दबोच लिया था। लेकिन शिकारी मोटरसाइकिल छोड़ फरार हो गए। शिकारियों द्वारा चार राष्ट्रीय पक्षी मादा मोर का शिकार किया था। शिकारीयों की पहचान होने के बाद भी शिकारी गिरफ्त से दूर।