इंद्रगढ़: मोहनपुरा कस्बे में युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी
इंद्रगढ़ थाना क्षेत्र के मोहनपुरा में एक युवक ने अज्ञात कारणों के चलते फांसी लगाकर कर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने युवक को अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर इन्द्रगढ़ पुलिस पहुंची। और शव को कब्जे में लेकर अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। जिसका अस्पताल में मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंपा।