इंद्रगढ़: इंद्रगढ़ शहर में रात्रि 12 बजे मनाया कृष्ण जन्मोत्सव, रात्रि को झांकियां का किया आयोजन
इंद्रगढ़ शहर के पुष्टिमार्गीय श्री चंद्र बिहारी मंदिर पर रात्रि 12 बजे कृष्ण जन्मोत्सव मनाया। वहीं सदर बाजार में रात को कृष्ण लीलाओं की झांकियां सजाई। मंदिर परिसर में भव्य आतिशबाजी की। सुमेरगंज मंडी राधा कृष्ण मंदिर पर जन्माष्टमी के अवसर पर मटकी फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन हुआ।