*दि सहारनपुर वॉइस/न्यूज़ 7*
*सच्चाई के साथ हरदम*
*👉🏾👉🏾 मिर्जापुर पुलिस और स्वॉट टीम की बड़ी कार्रवाई, 492 ग्राम स्मैक के साथ शातिर नशा तस्कर गिरफ्तार!!*
*👉🏾👉🏾 अंतरराष्ट्रीय बाजार में करीब 1 करोड़ रुपये कीमत की स्मैक बरामद, इलेक्ट्रॉनिक कांटा और मोबाइल भी मिला!!*
*मिर्जापुर/सहारनपुर*
_ऑपरेशन सवेरा के तहत सहारनपुर पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। थाना मिर्जापुर पुलिस और स्वॉट/सर्विलांस सेल की संयुक्त टीम ने चेकिंग के दौरान एक कथित शातिर नशा तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 492 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की है। पुलिस के अनुसार बरामद स्मैक की अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 1 करोड़ रुपये है।पुलिस के मुताबिक, यह कार्रवाई मुखबिर की सूचना के आधार पर की गई। जंगल ग्राम आलमपुर के पास चेकिंग के दौरान पुलिस टीम ने मेहताब पुत्र अब्दुल रहीम, निवासी ग्राम दुमझेड़ा, थाना चिलकाना, जिला सहारनपुर को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 492 ग्राम स्मैक, एक इलेक्ट्रॉनिक कांटा और एक मोबाइल फोन बरामद किया गया। पुलिस का कहना है कि इलेक्ट्रॉनिक कांटे का इस्तेमाल मादक पदार्थ की तौल के लिए किए जाने की आशंका है।गिरफ्तारी और बरामदगी के आधार पर थाना मिर्जापुर में मु0अ0सं0 319/2026, धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस द्वारा आरोपी से मादक पदार्थों के अवैध कारोबार से जुड़े फॉरवर्ड और बैकवर्ड लिंक की जांच की जा रही है, ताकि नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के बारे में जानकारी जुटाई जा सके।पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ पहले भी एनडीपीएस एक्ट, गैंगस्टर एक्ट सहित कई मुकदमे दर्ज हैं। इनमें थाना चिलकाना में एनडीपीएस एक्ट के मुकदमे और गैंगस्टर एक्ट का मामला शामिल है।पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है और उसे समय से न्यायालय के समक्ष पेश किए जाने की बात कही है। इस कार्रवाई में थाना मिर्जापुर प्रभारी विनोद कुमार, एसओजी प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार सक्सैना, स्वॉट टीम प्रभारी उपनिरीक्षक नीरज पंवार, उपनिरीक्षक अवशेष भाटी सहित थाना मिर्जापुर, एसओजी और स्वॉट टीम के पुलिसकर्मी शामिल रहे।पुलिस का कहना है कि ऑपरेशन सवेरा के तहत नशे के अवैध कारोबार से जुड़े लोगों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा!!_
Behat, Saharanpur | Oct 3, 2026