कनवास: कनवास तिराहे पर पुलिस ने एक पिकअप से 126 किलो 610 ग्राम डोडा चूरा किया बरामद, तस्कर हुआ फरार
Kanwas, Kota | Aug 11, 2025 कनवास पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों की तस्करी पर रोक लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए 126 किलो 610 ग्राम अफीम का डोडा चूरा व एक पिकअप जप्त की है। पुलिस मुख्यलय से सोमवार दोपहर करीब 3:15 बजे जारी प्रेस नोट में कोटा ग्रामीण sp ने बताया की nh-52 कनवास तिराहा, मोरूकला दरा स्टेशन पर नाकाबंदी व वाहन जांच के दौरान कार्रवाई की गई।