कनवास: मोरू खुर्द में लाइट करंट से चिपकने से युवक की हुई मौत, युवक की मौत से गुस्साए ग्रामीणों ने जीएसएस पर दिया धरना
Kanwas, Kota | Aug 12, 2025 कनवास थाना क्षेत्र के मोरु खुर्द गांव में करंट लगने से एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान सत्यवीर उर्फ रिंकू गुर्जर के रूप में हुई है। परिजनों और ग्रामीणों ने लाइनमैन पर लापरवाही का आरोप लगाया है। मंगलवार सुबह करीब 8 बजे ग्रामीणों ने जानकारी देते हुए बताया कि सोमवार शाम को लाइनमैन युधिष्ठिर पांचाल रिंकू को घर से बुलाकर विद्युत पोल पर काम कराने ले गया था।