#पंचायतीराज_चुनाव_2026
#डीग_जिले_में_महिलाओं_ने_निकाली_मतदाता_जागरूकतारैली______________________________
पंचायतीराज चुनाव-2026 के मद्देनजर जिले में मतदाता जागरूकता बढ़ाने के लिए 'मातृशक्ति जागरूकता अभियान' के तहत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। बुधवार को कामां, पहाड़ी और बृजनगर सहित कई क्षेत्रों में बाल विकास विभाग की महिला कार्मिकों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और राजीविका से जुड़ी महिलाओं ने जागरूकता रैलियां निकालीं।
जिला स्वीप कोऑर्डिनेटर धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य आमजन को मतदान के महत्व के प्रति जागरूक करना और लोकतांत्रिक प्रक्रिया में उनकी भागीदारी बढ़ाना है। इन महिलाओं की सक्रिय सहभागिता के जरिए मतदाता जागरूकता संदेश को घर-घर तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है।