डुमरा: सीतामढ़ी में विभाग की बैठक आयोजित, जानकी नवमी को लेकर विशेष निर्देश जारी
सीतामढ़ी। स्थानीय बाजार समिति स्थित हनुमान मंदिर प्रांगण में सीतामढ़ी विभाग की एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की व्यापक भागीदारी रही। कार्यक्रम में धर्म यात्रा महासंघ के राष्ट्रीय संयोजक श्री राजेंद्र पंकज मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।