पूर्णिया पूर्व: एम बाजार पूर्णिया के समीप से एक बाइक की हुई चोरी, पीड़ित ने थाने में दी शिकायत
शहर के सहायक खजांची थाना क्षेत्र के पोलटाॅनिक चौक के समीप एम बाजार माॅल में खरीदारी करने गये महेंद्रपुर निवासी बैजनाथ यादव कि अपाची बाइक अज्ञात चोरो द्वारा चोरी कर ली गयी। घटना के संबंध में पीड़ित मालिक बैजनाथ यादव ने बताया कि 4 :30 बजे अपनी अपाची बाइक को एम बाजार के परिसर में खड़ी कर अंदर खरीदारी के लिए गया। कुछ देर बाद वापस लोटे तो बाइक वहां नही मिली।