पूर्णिया पूर्व: रामपुर धाम कोचैली में पूर्व सांसद ने पूजा-अर्चना कर जिलेवासियों के लिए सुख, शांति व समृद्धि की कामना की
शुक्रवार को सुबह करीब 10 बजे पूर्णिया के पूर्व सांसद संतोष कुशवाहा ने श्री रामपुर धाम कोचैली में सभी प्रकार की सिद्धियां देने वाली मां सिद्धिदात्री की पूजा-अर्चना कर जिलेवासियों के लिए सुख,शांति और समृद्धि की कामना किया।साथ हीं उपस्थित भक्तजनों को दुर्गा पूजा की शुभकामनाएं दिया।