पूर्णिया पूर्व: पूर्णिया के विभिन्न पूजा पंडालों का विधायक लेशी सिंह ने किया निरीक्षण, विधि व्यवस्थाओं का लिया जायजा
पुर्णिया के धमदाहा अंतर्गत विभिन्न पूजा पंडालों का विधायक लेशी सिंह ने गुरुवार रात्रि निरीक्षण किया है। जहां उन्होंने कई पूजा पंडालों के विधि व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए पूजा कमितियो को कई निर्देश दिए है। वही इस दौरान युवा महावीर नाट्यकला परिषद द्वारा आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम का विधायक श्री सिंह ने विधिवत उद्घाटन किया है।