पीलीबंगा: डींगवाला में खेत में बिजाई कर रहे भाइयों पर हुआ हमला, आधा दर्जन से अधिक घायल
डींगवाला गांव में कृषि भूमि विवाद और पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया। खेत में गेहूं की बिजाई कर रहे दो भाइयों पर लाठी-डंडों, लोहे की एंगल, सांकल और धारदार हथियारों से हमला करने का आरोप है। आज रविवार को जानकारी मिली कि बीच-बचाव करने पहुंचे लोग भी घायल हो गए। हमले में आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हुए हैं जिनमें गंभीर घायल को बीकानेर रेफर कि