बालाघाट: राघोटोला पंप हाउस अग्निकांड: विधायक मधु भगत ने किया निरीक्षण, दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग
जल संसाधन विभाग की महत्वाकांक्षी माइक्रो सिंचाई लिफ्ट परियोजना के तहत ग्राम राघोटोला स्थित पंप हाउस में हुई भीषण आगजनी की घटना के बाद परसवाड़ा विधायक मधु भगत ने गुरुवार को घटनास्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों से घटना की जानकारी लेकर नुकसान का जायजा लिया और मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। घटना के संबंध में तीन सं