धनौरा: गजरौला नेशनल हाईवे पर कैंटर खराब होने से दो किलोमीटर लंबा जाम, घंटों तक जूझते रहे राहगीर
नेशनल हाईवे पर शुक्रवार सुबह एक कैंटर के अचानक खराब होने से यातायात व्यवस्था चरमरा गई। बृजघाट पुलिस चौकी के पास कैंटर खराब होने के कारण हाईवे पर करीब दो किलोमीटर लंबा जाम लग गया। जाम में फंसे राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। देखते ही देखते वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और हाईवे पर यातायात पूरी तरह प्रभावित हो गया।