गोरखपुर: मोबाइल छिनैती करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, मोबाइल और वारदात में इस्तेमाल बाइक बरामद
गोरखपुर। रामगढ़ताल पुलिस ने मोबाइल छिनैती की घटना का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से छिनैती किया गया एक एंड्रॉयड मोबाइल फोन और वारदात में इस्तेमाल मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस के मुताबिक, 6 अक्टूबर 2026 को बाइक सवार आरोपियों द्वारा एक व्यक्ति का मोबाइल छीनकर फरार होने की शिकायत मिली थी। तहरीर के आधार पर थाना रामगढ़ता