आज दिनांक 20.08.2026 को बिहार ग्रामीण बैंक द्वारा मुखिया समन्वय-सह-जीविका बैठक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिलाधिकारी, रोहतास श्री दीपक कुमार मिश्रा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए। बैठक का उद्देश्य प्रशासन, बैंक, जीविका एवं पंचायत प्रतिनिधियों के समन्वय से पात्र लाभुकों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना रहा।
बैठक में ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं, बैंकिंग एवं स्वरोजगार से जोड़ने पर चर्चा हुई। जिलाधिकारी ने प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना की जानकारी देते हुए मुखिया एवं जनप्रतिनिधियों से स्वयं योजना का लाभ लेने तथा कम-से-कम तीन अन्य परिवारों को सोलर रूफटॉप से जोड़ने को कहा।
उद्योग विभाग द्वारा PMFME योजना, उद्यम रजिस्ट्रेशन एवं RAMP मॉडल सहित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई। ग्रामीण क्षेत्रों में निःशुल्क उद्यम पंजीकरण कैंप का लाभ उठाने के लिए संभावित उद्यमियों को प्रेरित किया गया।
कार्यक्रम में बिहार ग्रामीण बैंक के महाप्रबंधक श्री दीपक कुमार, उद्योग विभाग के महाप्रबंधक श्री आशीष रंजन, जीविका एवं बैंक के अधिकारी, मुखिया, पंचायत प्रतिनिधि तथा अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे।
#IPRD
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Patna, Bihar | Aug 21, 2026