बरकागाँव: प्लस टू उच्च विद्यालय में विद्यालय प्रबंधन समिति का पुनर्गठन, संतोष राम अध्यक्ष व सारिका कुमारी उपाध्यक्ष निर्वाचित
प्लस टू उच्च विद्यालय बड़कागांव में सोमवार को विद्यालय प्रबंधन समिति का पुनर्गठन लोकतांत्रिक तरीके से किया गया। विद्यालय परिसर में आयोजित पुनर्गठन सभा की अध्यक्षता विद्यालय प्रबंधन समिति के पदेन सचिव सह प्रधानाचार्य कुलेश्वर महतो ने की। बीआरसी बड़कागांव से प्राधिकृत पर्यवेक्षक धनंजय कुमार दास की देखरेख में पूरी प्रक्रिया संपन्न हुई। सभा का संचालन वरिष्ठ