गिधौर: बगीचे में खेल रहा 12 वर्षीय बालक की सर्पदंश से हुई मौत, परिवार में मातम, गिद्धौर की घटना
Gidhaur, Jamui | Jul 9, 2026 जमुई जिले के गिद्धौर निवासी महेश साह के लगभग 12 वर्षीय पुत्र राजवीर कुमार की सर्पदंश से मौत हो गई। परिजनों ने गुरुवार को 9 बजे बताया कि राजवीर बगीचे में खेलते समय महुआ के पेड़ के खोढ़र से सुग्गा निकालने गया था। इसी दौरान उसे सांप ने डस लिया, लेकिन उसने इसकी जानकारी किसी को नहीं दी। कुछ देर बाद उसकी तबीयत अचानक बिगड़ने लगी, तब उसने परिजनों को घटना बताई।