दिमनी क्षेत्र में पुलिस को खुली चुनौती, चौकी के सामने से गुजरते रेत माफियाओं का वीडियो आया सामने, पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल मुरैना/ दिमनी थाना क्षेत्र में पुलिस चौकी के ठीक सामने से दिनदहाड़े अवैध रेत से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के गुजरने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर रविवार को वायरल हो रहा है। इस वीडियो के सामने आने के बाद पुलिस की कार्यप्रणाली और प्रशासन के दावों पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं,बता दे कि चंबल रेत के अवैध परिवहन पर अंकुश लगाने के लिए दिमनी थाना क्षेत्र के बरेथा गांव के पास क्वारी नदी पुल के नजदीक अस्थाई पुलिस चौकी स्थापित की गई है। आयुष अस्पताल परिसर में संचालित इस चौकी पर निगरानी के लिए बाकायदा एसएएफ (SAF) का 4-1 का गार्ड भी तैनात रहता है। इसके बावजूद रेत माफिया चौकी के ठीक सामने से बेखौफ होकर रेत से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉलियां निकाल रहे हैं।
स्थानीय ग्रामीणों का आरोप है कि अवैध रेत परिवहन की सूचना देने के बाद भी प
Morena, Morena | Nov 15, 2026