कोल: क्वार्सी इलाके में युवक ने शादी का झांसा देकर युवती से किया दुष्कर्म SSP के आदेश पर प्रेमी समेत 4 पर हुई FIR
Koil, Aligarh | Mar 20, 2024 क्वार्सी थाना क्षेत्र में शादी का झांसा देकर युवती के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि आरोपी ने युवती को प्रेम जाल में फंसाकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए फिर शादी के नाम पर आनाकानी करने लगा। जब युवती ने शादी की बात कही तो उसे धमकाने लगा। पीड़िता ने SSP से मिलकर कार्रवाई की मांग की थी जिसके बाद पुलिस ने 4 के विरुद्ध FIR दर्ज की है।