कोल: शहर में भारी पुलिस बल व जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में धूमधाम के साथ निकाली गई जगन्नाथ यात्रा, जमकर थिरकी विदेशी महिलाएं
Koil, Aligarh | Mar 20, 2024 शहर में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी आज जगन्नाथ यात्रा धूमधाम के साथ निकाली गई है। यात्रा में भारी मात्रा में पुलिस बल तैनात रहा साथ ही जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी भी रही है। जगन्नाथ यात्रा में भक्तों ने भजन कीर्तन गए और राधे-राधे के नारों से जमकर नारेबाजी की है। जगन्नाथ यात्रा में शामिल हुई विदेशी महिलाएं राधे राधे के जाप पर जमकर थिरकती हुई नजर आई है।