कोल: रिटायर्ड फौजी ने दबंगों पर लगाया बिजली सप्लाई पोल तोड़ने व धमकियां देने का आरोप, कलेक्ट्रेट में DM से शिकायत
Koil, Aligarh | Mar 20, 2024 थाना इगलास के गांव हस्तपुर में रिटायर्ड फौजी ने दबंगों पर कोल्ड स्टोरेज की बिजली सप्लाई के पोल तोड़ने का आरोप लगाया है। पीड़ित का कहना है कि जब उन्होंने पोल तोड़ने का विरोध किया तो दबंगो ने उनसे अभद्रता की और जान से मारने की धमकी दे दी। वहीं इस घटना की शिकायत लेकर पीड़ित रिटायर्ड फौजी बुधवार को डीएम कार्यालय पहुंचे और डीएम से मुलाकात कार्यवाही की मांग की है।