Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
Bjp
National
Bihar
India
कांग्रेस
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
Up
मध्यप्रदेश
Bollywood
Breakingnews
Madhya_pradesh
अयोध्या
Pmmodi
Rahulgandhi
कानपुर
Uttarpradesh
Haryana
Lucknow
तेजस्वी_यादव
Sambalpur
लखनऊ
Crimenews
महंगाई
Aap
bdbiharjharkhand
जय श्री राम #bdbiharjharkhand
Gaya Town CD Block, Gaya
| Nov 10, 2026
#bdbiharjharkhand
MORE NEWS
कायाकल्प अभियान के तहत गया जिले के प्राथमिक विद्यालय सोन्ही जमजोर को रंगरोगन एवं रेनोवेशन के पश्चात आकर्षक एवं सुंदर बनाया गया। CMO Bihar Samrat Choudhary Information & Public Relations Department, Government of Bihar DD News Bihar Bihar Education Department
Gaya, Bihar | Nov 10, 2026
कायाकल्प अभियान के तहत गया जिले के , गुरुआ प्रखंड स्थित उत्क्रमित +2 उच्च विद्यालय, सरेपुर को रंग-रोगन एवं जीर्णोद्धार के पश्चात आकर्षक, स्वच्छ एवं सुंदर स्वरूप प्रदान किया गया है। CMO Bihar Samrat Choudhary Information & Public Relations Department, Government of Bihar DD News Bihar Bihar Education Department
Gaya, Bihar | Nov 10, 2026
*छठ महापर्व के मद्देनजर गया जंक्शन पर विशेष तैयारियां; पारंपरिक छठ गीतों और आकर्षक लाइटिंग से छठमय हुआ स्टेशन परिसर अपर समाहर्ता (विभागीय जांच) श्री रवि शंकर कुमार ने किया गया रेलवे स्टेशन का निरीक्षण, यात्रियों की सुविधा हेतु दिए आवश्यक निर्देश गया, 09 नवंबर 2026, लोक आस्था के महापर्व छठ के पावन अवसर पर गया रेलवे स्टेशन आने वाले श्रद्धालुओं और यात्रियों के स्वागत के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं। स्टेशन पर कदम रखते ही बाहर से अपने घर लौट रहे यात्रियों को बिहार की लोक संस्कृति और आस्था से जोड़ने के लिए पूरे स्टेशन परिसर में पारंपरिक छठ महापर्व के सुमधुर गीत बजाए जा रहे हैं, जिससे संपूर्ण वातावरण भक्तिमय और छठमय हो गया है। त्योहार के उत्साह को दोगुना करने के लिए गया रेलवे स्टेशन के बाहरी एवं आंतरिक परिसरों को आकर्षक रंग-बिरंगी लाइटिंग से भव्य रूप में सजाया गया है। जगमगाती रोशनी और छठ के पावन गीतों के संगम से स्टेशन आने-जाने वाले यात्रियों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। इसी क्रम में आज अपर समाहर्ता (विभागीय जांच) श्री रवि शंकर कुमार द्वारा गया रेलवे स्टेशन परिसर का विस्तृत निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने छठ महापर्व के मद्देनजर स्टेशन पर उमड़ने वाली यात्रियों की भीड़ प्रबंधन, सुरक्षा, पेयजल, स्वच्छता, प्रकाश व्यवस्था एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं का जायजा लिया। श्री रवि शंकर कुमार ने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि छठ पर्व के दौरान किसी भी यात्री या श्रद्धालु को आवागमन में कोई असुविधा न हो, इसके लिए हर स्तर पर समुचित और पुख्ता व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं। जिला प्रशासन एवं रेल प्रशासन के आपसी समन्वय से यात्रियों की सुगम, सुरक्षित और सुखद यात्रा के लिए लगातार निगरानी की जा रही है। Samrat Choudhary CMO Bihar Information & Public Relations Department, Government of Bihar GAYA Police DD News Bihar Press Information Bureau - PIB, Government of India Department of Tourism, Government of Bihar Home Department, Govt. of Bihar All India Radio News Ministry of Railways, Government of India
Gaya, Bihar | Nov 10, 2026
छठ महापर्व की तैयारियों को लेकर जिला पदाधिकारी एवं वरीय पुलिस अधीक्षक ने विभिन्न छठ घाटों का किया संयुक्त निरीक्षण सभी छठ घाटों पर सुरक्षा, स्वच्छता, रोशनी, बैरिकेडिंग एवं श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर दिए आवश्यक निर्देश गया, 09 नवंबर 2026, छठ महापर्व के अवसर पर श्रद्धालुओं एवं छठ व्रतियों को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने तथा पर्व को सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से जिला पदाधिकारी, गया श्री शशांक शुभंकर एवं वरीय पुलिस अधीक्षक, गया श्री सुशील कुमार द्वारा संयुक्त रूप से शहर के विभिन्न छठ घाटों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान अधिकारियों ने घाटों पर साफ-सफाई, सुरक्षा व्यवस्था, बैरिकेडिंग, प्रकाश व्यवस्था, चेंजिंग रूम, पहुंच पथ एवं भीड़ नियंत्रण से संबंधित तैयारियों का जायजा लिया तथा संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। *पितामहेश्वर छठ घाट एवं उत्तर मानस तालाब का निरीक्षण* पितामहेश्वर छठ घाट के निरीक्षण के दौरान जिला पदाधिकारी ने उत्तर मानस तालाब के चारों ओर मजबूत बैरिकेडिंग कराने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि सुबह के अर्घ्य के दौरान उत्तर मानस तालाब में काफी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ एकत्रित होती है। इसे देखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएं। घाट पर पब्लिक एड्रेस सिस्टम एवं पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित कराने का भी निर्देश दिया गया। पितामहेश्वर घाट तक पहुंचने वाले रास्ते में पड़ने वाले नाले पर लगभग 50-50 फीट लंबी मजबूत लोहे की शीट बिछाने का निर्देश दिया गया, ताकि श्रद्धालु सुरक्षित रूप से इस रास्ते को पार कर नदी स्थित छठ घाट तक पहुंच सकें। इसके अतिरिक्त किरानी घाट पर भी बड़े आकार की मजबूत लोहे की शीट लगाने का निर्देश दिया गया, ताकि श्रद्धालुओं को गंदे पानी से होकर गुजरने की परेशानी नहीं हो। पितामहेश्वर घाट पर तीन बड़े वॉच टावर स्थापित करने, पर्याप्त संख्या में चेंजिंग रूम उपलब्ध कराने तथा समुचित प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। निरीक्षण के दौरान बताया गया कि इस घाट पर 50 हजार से अधिक छठ व्रती एवं श्रद्धालु छठ महापर्व मनाने पहुंचते हैं। इसे देखते हुए भीड़ प्रबंधन एवं सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने को कहा गया। *सूर्यकुंड घाट पर भीड़ नियंत्रण एवं सुरक्षा के निर्देश* सूर्यकुंड घाट के निरीक्षण के दौरान बताया गया कि संध्या अर्घ्य के समय यहां काफी अधिक संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ती है। इस पर जिला पदाधिकारी ने निर्देश दिया कि सूर्यकुंड की निर्धारित क्षमता पूरी होने पर अतिरिक्त भीड़ को व्यवस्थित तरीके से फल्गु नदी के घाटों की ओर डायवर्ट किया जाए, ताकि किसी प्रकार की अव्यवस्था उत्पन्न न हो। घाट पर पर्याप्त चेंजिंग रूम एवं रोशनी की व्यवस्था सुनिश्चित करने के साथ-साथ सुरक्षा के दृष्टिकोण से एसडीआरएफ की टीम की प्रतिनियुक्ति करने का भी निर्देश दिया गया। *गयाजी डैम एवं देवघाट पर सफाई और सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त करने का निर्देश* गयाजी डैम के निरीक्षण के दौरान देवघाट के समीप नदी के पानी की समुचित सफाई कराने का निर्देश दिया गया। नदी में पूर्व से लगाए गए बैरिकेडिंग को और अधिक मजबूत करने तथा घाट पर उपलब्ध चेंजिंग रूम की मरम्मत एवं व्यवस्था दुरुस्त कराने को कहा गया, ताकि श्रद्धालु उसका सुगमतापूर्वक उपयोग कर सकें। इसके अतिरिक्त पूरे घाट पर पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था करने एवं छठ महापर्व के पारंपरिक लोकगीतों का लगातार प्रसारण कराने का निर्देश दिया गया। *सीता कुंड घाट एवं मानपुर सूर्य पोखर का निरीक्षण* सीता कुंड पुल के नीचे बने छठ घाट के निरीक्षण के दौरान घाट की बेहतर साफ-सफाई कराने तथा पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश संबंधित पदाधिकारियों को दिया गया। वहीं, मानपुर स्थित सूर्य पोखर घाट के निरीक्षण के दौरान जलजमाव की स्थिति को देखते हुए जिला पदाधिकारी ने तत्काल जेसीबी लगाकर जलजमाव वाले स्थल की सफाई कराने का निर्देश दिया। साथ ही मजबूत बैरिकेडिंग कराने एवं कच्चा नाला बनाकर जल निकासी की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया। *केंदुई छठ घाट पर पहुंच पथ एवं भीड़ प्रबंधन को लेकर विशेष निर्देश* केंदुई छठ घाट के निरीक्षण के दौरान घाट परिसर में जमा गंदगी की अविलंब सफाई कराने तथा घाट तक पहुंचने वाले रास्ते को समतल कराने का निर्देश दिया गया। श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं भीड़ पर प्रभावी निगरानी के लिए घाट पर वॉच टावर स्थापित करने को कहा गया। निरीक्षण के दौरान बताया गया कि केंदुई घाट तक पहुंचने के लिए पांच अतिरिक्त वैकल्पिक रास्ते तैयार किए गए हैं। जिला पदाधिकारी ने इन सभी रास्तों का समुचित समतलीकरण कराने का निर्देश दिया, ताकि श्रद्धालुओं को आवागमन में किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो। इसके साथ ही घाट पर प्रवेश एवं निकास के लिए पर्याप्त साइनेज, पब्लिक एड्रेस सिस्टम तथा बेहतर प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित कराने को कहा गया। *पॉलिटेक्निक छठ घाट पर सफाई के निर्देश* पॉलिटेक्निक छठ घाट के निरीक्षण के दौरान घाट परिसर में उगी झाड़ियों की सफाई कराने तथा जमा गंदे पानी की समुचित सफाई एवं निकासी सुनिश्चित कराने का निर्देश संबंधित पदाधिकारियों को दिया गया। जिला पदाधिकारी ने सभी संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि छठ महापर्व को देखते हुए सभी घाटों पर साफ-सफाई, सुरक्षा, बैरिकेडिंग, प्रकाश व्यवस्था, चेंजिंग रूम एवं आवागमन से जुड़ी सभी तैयारियां समयबद्ध तरीके से पूर्ण कराई जाएं। श्रद्धालुओं एवं छठ व्रतियों को अर्घ्य अर्पित करने के दौरान किसी प्रकार की असुविधा नहीं हो, इसका विशेष ध्यान रखा जाए। सभी घाटों पर भीड़ नियंत्रण एवं सुरक्षा के लिए आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। सभी छठ घाटों पर छठ पर्व का लोकगीत बजवाया जाए। इस अवसर पर नगर पुलिस अधीक्षक, नगर आयुक्त, गया नगर निगम, सहायक समाहर्ता, पुलिस उपाधीक्षक यातायात, पुलिस उपाधीक्षक विधि-व्यवस्था सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे। CMO Bihar Information & Public Relations Department, Government of Bihar Samrat Choudhary DD News Bihar Press Information Bureau - PIB, Government of India Department of Tourism, Government of Bihar Home Department, Govt. of Bihar All India Radio News GAYA Police Department of Agriculture, Government of Bihar Nagar Nigam Gayaji Ministry of Railways, Government of India
Gaya, Bihar | Nov 10, 2026
छठ महापर्व की तैयारियों का जायजा, सुरक्षा एवं सुविधाओं पर विशेष जोर। छठ महापर्व को सुरक्षित, स्वच्छ एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से जिला पदाधिकारी, गया श्री शशांक शुभंकर एवं वरीय पुलिस अधीक्षक श्री सुशील कुमार ने शहर के विभिन्न छठ घाटों का संयुक्त निरीक्षण किया। पितामहेश्वर, उत्तर मानस तालाब, सूर्यकुंड, गयाजी डैम, देवघाट, सीता कुंड, मानपुर सूर्य पोखर, केंदुई एवं पॉलिटेक्निक छठ घाटों पर तैयारियों का जायजा लिया गया। अधिकारियों ने साफ-सफाई, मजबूत बैरिकेडिंग, पर्याप्त रोशनी, चेंजिंग रूम, वॉच टावर, पहुंच पथ एवं भीड़ नियंत्रण को लेकर आवश्यक निर्देश दिए। श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुविधा एवं सुगम आवागमन प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। #ChhathMahaparv #GayaJi #GayaAdministration #Chhath2026 #bihar CMO Bihar Samrat Choudhary DD News Bihar Press Information Bureau - PIB, Government of India Department of Tourism, Government of Bihar Home Department, Govt. of Bihar Information & Public Relations Department, Government of Bihar All India Radio News Nagar Nigam Gayaji
Gaya, Bihar | Nov 10, 2026
*छठ महापर्व की तैयारियों को लेकर जिला पदाधिकारी एवं वरीय पुलिस अधीक्षक ने विभिन्न छठ घाटों का किया संयुक्त निरीक्षण* *सभी छठ घाटों पर सुरक्षा, स्वच्छता, रोशनी, बैरिकेडिंग एवं श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर दिए आवश्यक निर्देश* गया, 09 नवंबर 2026, छठ महापर्व के अवसर पर श्रद्धालुओं एवं छठ व्रतियों को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने तथा पर्व को सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से जिला पदाधिकारी, गया श्री शशांक शुभंकर एवं वरीय पुलिस अधीक्षक, गया श्री सुशील कुमार द्वारा संयुक्त रूप से शहर के विभिन्न छठ घाटों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान अधिकारियों ने घाटों पर साफ-सफाई, सुरक्षा व्यवस्था, बैरिकेडिंग, प्रकाश व्यवस्था, चेंजिंग रूम, पहुंच पथ एवं भीड़ नियंत्रण से संबंधित तैयारियों का जायजा लिया तथा संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। *पितामहेश्वर छठ घाट एवं उत्तर मानस तालाब का निरीक्षण* पितामहेश्वर छठ घाट के निरीक्षण के दौरान जिला पदाधिकारी ने उत्तर मानस तालाब के चारों ओर मजबूत बैरिकेडिंग कराने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि सुबह के अर्घ्य के दौरान उत्तर मानस तालाब में काफी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ एकत्रित होती है। इसे देखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएं। घाट पर पब्लिक एड्रेस सिस्टम एवं पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित कराने का भी निर्देश दिया गया। पितामहेश्वर घाट तक पहुंचने वाले रास्ते में पड़ने वाले नाले पर लगभग 50-50 फीट लंबी मजबूत लोहे की शीट बिछाने का निर्देश दिया गया, ताकि श्रद्धालु सुरक्षित रूप से इस रास्ते को पार कर नदी स्थित छठ घाट तक पहुंच सकें। इसके अतिरिक्त किरानी घाट पर भी बड़े आकार की मजबूत लोहे की शीट लगाने का निर्देश दिया गया, ताकि श्रद्धालुओं को गंदे पानी से होकर गुजरने की परेशानी नहीं हो। पितामहेश्वर घाट पर तीन बड़े वॉच टावर स्थापित करने, पर्याप्त संख्या में चेंजिंग रूम उपलब्ध कराने तथा समुचित प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। निरीक्षण के दौरान बताया गया कि इस घाट पर 50 हजार से अधिक छठ व्रती एवं श्रद्धालु छठ महापर्व मनाने पहुंचते हैं। इसे देखते हुए भीड़ प्रबंधन एवं सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने को कहा गया। *सूर्यकुंड घाट पर भीड़ नियंत्रण एवं सुरक्षा के निर्देश* सूर्यकुंड घाट के निरीक्षण के दौरान बताया गया कि संध्या अर्घ्य के समय यहां काफी अधिक संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ती है। इस पर जिला पदाधिकारी ने निर्देश दिया कि सूर्यकुंड की निर्धारित क्षमता पूरी होने पर अतिरिक्त भीड़ को व्यवस्थित तरीके से फल्गु नदी के घाटों की ओर डायवर्ट किया जाए, ताकि किसी प्रकार की अव्यवस्था उत्पन्न न हो। घाट पर पर्याप्त चेंजिंग रूम एवं रोशनी की व्यवस्था सुनिश्चित करने के साथ-साथ सुरक्षा के दृष्टिकोण से एसडीआरएफ की टीम की प्रतिनियुक्ति करने का भी निर्देश दिया गया। *गयाजी डैम एवं देवघाट पर सफाई और सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त करने का निर्देश* गयाजी डैम के निरीक्षण के दौरान देवघाट के समीप नदी के पानी की समुचित सफाई कराने का निर्देश दिया गया। नदी में पूर्व से लगाए गए बैरिकेडिंग को और अधिक मजबूत करने तथा घाट पर उपलब्ध चेंजिंग रूम की मरम्मत एवं व्यवस्था दुरुस्त कराने को कहा गया, ताकि श्रद्धालु उसका सुगमतापूर्वक उपयोग कर सकें। इसके अतिरिक्त पूरे घाट पर पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था करने एवं छठ महापर्व के पारंपरिक लोकगीतों का लगातार प्रसारण कराने का निर्देश दिया गया। *सीता कुंड घाट एवं मानपुर सूर्य पोखर का निरीक्षण* सीता कुंड पुल के नीचे बने छठ घाट के निरीक्षण के दौरान घाट की बेहतर साफ-सफाई कराने तथा पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश संबंधित पदाधिकारियों को दिया गया। वहीं, मानपुर स्थित सूर्य पोखर घाट के निरीक्षण के दौरान जलजमाव की स्थिति को देखते हुए जिला पदाधिकारी ने तत्काल जेसीबी लगाकर जलजमाव वाले स्थल की सफाई कराने का निर्देश दिया। साथ ही मजबूत बैरिकेडिंग कराने एवं कच्चा नाला बनाकर जल निकासी की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया। *केंदुई छठ घाट पर पहुंच पथ एवं भीड़ प्रबंधन को लेकर विशेष निर्देश* केंदुई छठ घाट के निरीक्षण के दौरान घाट परिसर में जमा गंदगी की अविलंब सफाई कराने तथा घाट तक पहुंचने वाले रास्ते को समतल कराने का निर्देश दिया गया। श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं भीड़ पर प्रभावी निगरानी के लिए घाट पर वॉच टावर स्थापित करने को कहा गया। निरीक्षण के दौरान बताया गया कि केंदुई घाट तक पहुंचने के लिए पांच अतिरिक्त वैकल्पिक रास्ते तैयार किए गए हैं। जिला पदाधिकारी ने इन सभी रास्तों का समुचित समतलीकरण कराने का निर्देश दिया, ताकि श्रद्धालुओं को आवागमन में किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो। इसके साथ ही घाट पर प्रवेश एवं निकास के लिए पर्याप्त साइनेज, पब्लिक एड्रेस सिस्टम तथा बेहतर प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित कराने को कहा गया। *पॉलिटेक्निक छठ घाट पर सफाई के निर्देश* पॉलिटेक्निक छठ घाट के निरीक्षण के दौरान घाट परिसर में उगी झाड़ियों की सफाई कराने तथा जमा गंदे पानी की समुचित सफाई एवं निकासी सुनिश्चित कराने का निर्देश संबंधित पदाधिकारियों को दिया गया। जिला पदाधिकारी ने सभी संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि छठ महापर्व को देखते हुए सभी घाटों पर साफ-सफाई, सुरक्षा, बैरिकेडिंग, प्रकाश व्यवस्था, चेंजिंग रूम एवं आवागमन से जुड़ी सभी तैयारियां समयबद्ध तरीके से पूर्ण कराई जाएं। श्रद्धालुओं एवं छठ व्रतियों को अर्घ्य अर्पित करने के दौरान किसी प्रकार की असुविधा नहीं हो, इसका विशेष ध्यान रखा जाए। सभी घाटों पर भीड़ नियंत्रण एवं सुरक्षा के लिए आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। सभी छठ घाटों पर छठ पर्व का लोकगीत बजवाया जाए। इस अवसर पर नगर पुलिस अधीक्षक, नगर आयुक्त, गया नगर निगम, सहायक समाहर्ता, पुलिस उपाधीक्षक यातायात, पुलिस उपाधीक्षक विधि-व्यवस्था सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे। CMO Bihar Samrat Choudhary Information & Public Relations Department, Government of Bihar DD News Bihar GAYA Police Disaster Management Department Govt. of Bihar #ChhathMahaparv2026 #GayaJi #ChhathPuja #DistrictAdministrationGaya #SafeChhathCelebration
Gaya, Bihar | Nov 10, 2026
अरवल में स्वर्ण व्यवसायी मनोज कुमार सोनी की निर्मम ह/त्या के बाद उनके भाई ने रोते-बिलखते हुए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से अपराधियों की जल्द गिरफ्तारी और न्याय की गुहार लगाई है। पीड़ित परिवार ने प्रशासन से हत्यारों को शीघ्र सलाखों के पीछे भेजने की मांग की है ! #bdbiharjharkhand #bihar #BiharPolice
Gaya Town CD Block, Gaya | Nov 10, 2026
एक भाई का बिछड़ने का हाल भाई ही जानेगा ,छोटे भाई मनोज कुमार सोनी को अपराधियों ने भुन डाला! #bdbiharjharkhand #bihar #BiharPolice
Gaya Town CD Block, Gaya | Nov 10, 2026