लालगंज: लालगंज में टीबी मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत 100 दिवसीय गहन स्क्रीनिंग शिविर का आयोजन
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लालगंज की टीम द्वारा बुधवार दोपहर बाद 2:00 बजे लालगंज में 100 दिवसीय टीबी उन्मूलन अभियान के तहत एक स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर के दौरान टीबी के लक्षणों की पहचान के लिए स्वास्थ्य परीक्षण किए गए। सीएचसी के वरिष्ठ उपचार पर्यवेक्षक ने बताया कि एक्सरे टेक्नीशियन और सहयोगी ने लोगों की स्क्रीनिंग का जागरुक किया।