कसिया: कसया में मेला देखने गए परिवार पर हमला, 6 साल की बच्ची के सिर में धंसा बेल्ट का बक्कल, गोरखपुर रेफर
कसया नगर के देवरिया मार्ग पर एक परिवार के साथ दर्दनाक घटना सामने आई। डोल मेला देखने जा रहे एक पिता और उनके दो बच्चों पर युवक ने बेल्ट से हमला कर दिया।रामजनकी नगर के प्रदीप मद्धेशिया अपनी 6 वर्षीय बेटी अनन्या और 7 वर्षीय बेटे कुनाल के साथ मोटरसाइकिल पर मेला देखने जा रहे थे। हाइवे चौकी से करीब डेढ़ सौ मीटर आगे अंकित मद्धेशिया ने हमला कर दिया।