कसिया: कुशीनगर में एबीवीपी का सदस्यता अभियान, 65 हजार छात्र और 600 शिक्षक बनेंगे सदस्य, 20 हजार से ज्यादा जुड़े
कुशीनगर में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने नगरपालिका परिषद कार्यालय में प्रेस वार्ता की। एबीवीपी के प्रांत सह मंत्री ने बताया कि गोरक्ष प्रांत में सदस्यता अभियान 15 जुलाई से शुरू हुआ है। यह अभियान प्रांत के सभी 17 संगठनात्मक जिलों में चल रहा है। कुशीनगर विभाग में एबीवीपी ने 65,600 विद्यार्थियों को सदस्य बनाने का लक्ष्य है। अब तक 20,000 से अधिक सदस्य जुड़े।