तिजारा: भारत विकास परिषद टपूकडा ने जल मंदिर की शुरुआत की, भेंट किया वाटर कूलर, गर्मी में राहगीरों को मिलेगा ठंडा पानी
Tijara, Alwar | May 21, 2026 भारत विकास परिषद टपूकड़ा शाखा ने भीषण गर्मी में राहगीरों को राहत दिलाने के लिए जल मंदिर का शुभारंभ किया है।गुरुवार शाम 5:00 बजे झीवाना स्टैंड के समीप इस जल मंदिर का उद्घाटन किया गया, जहां आमजन और राहगीरों को ठंडा और स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराया जाएगा। इस सेवा कार्य के लिए शाखा सदस्य अशोक अग्रवाल ने एक वाटर कूलर भेंट किया है। इससे राहगीरों को ठंडा पानी मिलेगा।