राऊ: प्रगति नगर में सावरकर प्रतिमा का मुख्यमंत्री ने किया अनावरण, मंत्री तुलसी सिलावट, कैलाश विजयवर्गीय सहित अन्य मौजूद रहे
Rau, Indore | Mar 24, 2025 इंदौर के प्रगति नगर में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने विनायक दामोदर सावरकर की प्रतिमा का अनावरण किया गया। इस अवसर पर मंत्री तुलसी सिलावट, कैलाश विजयवर्गीय और अन्य जनप्रतिनिधि भी मौजूद थे। नगर निगम द्वारा स्थापित की गई प्रतिमा सावरकर के योगदान को श्रद्धांजलि देने के लिए लगाई है। इस दौरान मुख्यमंत्री ने सावरकर के जीवन पर प्रकाश डाला और उनके संघर्ष को याद किया।