राऊ: कान्हा पार्क मल्टी में चौथी मंजिल से गिरकर मज़दूर की हुई मौत; ठेकेदार पर लापरवाही के आरोप, राऊ पुलिस ने दर्ज किया मामला
Rau, Indore | Mar 23, 2025 इंदौर के राऊ थाना क्षेत्र की कान्हा पार्क मल्टी में काम कर रहे मजदूर कमल जाधव की चौथी मंजिल से गिरने से मौत हो गई। जिसमें आरोपी ठेकेदार मदनलाल पर आरोप है कि उन्होंने मजदूरों को बिना सुरक्षा उपकरणों के काम कराया। यह लापरवाही से हुआ हादसा था, जिसमें कमल जाधव को गंभीर चोटें आईं और उनकी मौत हो गई। जिसमें पुलिस ने बीएनएस की धारा 106 के तहत प्रकरण दर्ज किया है।